जिला सहकारी बैंक चेयरमैन नीरज वर्मा ने वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप में एक शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। अन्य प्रबंधकों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नीरज वर्मा ने शुक्रवार को कृषि एवं विविधीकरण ऋणों की समीक्षा की।
समीक्षा में पाया कि शाखा प्रबंधक रिखौना अजय कुमार श्रीवास्तव लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं कर रहे हैं। लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। साथ ही ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर उनको निलंबित कर दिया गया है। अन्य शाखा प्रबंधकों को चेतावनी जारी की गई है।
इसके साथ ही बैंक के 29 कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। नीरज वर्मा ने कहा शत प्रतिशत वसूली करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस चंद्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।