फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बहुबनी ने बराहमऊ टीम को पांच विकेट से हराया

Tue, 17 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बरगावां में उद्घाटन मैच के दौरान बैटिंग करते एसडीएम महोली शशिबिंद द्ववेदी। संवाद
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र पिसावां के बरगावां स्थित महात्मा गांधी मिनी स्टेडियम में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में बहुबनी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन



एसडीएम महोली शशिबिंद द्विवेदी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। एसडीएम ने पहली गेंद पर ही चौका जड़ दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छे खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उद्घाटन मैच बहुबनी व बराहमऊ के बीच खेला गया। बहुबनी की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए 14 ओवरों में पांच विकेट खोकर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बराहमऊ की टीम 10 ओवरों में केवल 74 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच रहे अली खान ने 31 गेंदों पर 103 रन बनाए। इस दौरान आयुष सिंह गौर, अनुज सिंह, कृष्णवीर सिंह, सत्यम तिवारी व विवेक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें