फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी बीए व बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आरएमपी महाविद्यालय में बीए व बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कराई जाएंगी। इसको लेकर महाविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य व वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में शुक्रवार से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्राचार्य ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते सभी परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ पैटर्न पर कराई जा रही हैं।
परीक्षा का समय डेढ़ घंटे निर्धारित किया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली सुबह आठ से 9:30 बजे तथा दूसरी पाली 11 से 12:30 बजे संपन्न होंगी। परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. यामिनी शुक्ला को अतिरिक्त केन्द्राध्यक्ष, डॉ. उषा मिश्रा को वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष द्वितीय, डॉ. पवन यादव, डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. गौरव दीक्षित, डॉ. अभिषेक कुमार व डॉ. रमेश कुमार को सहायक केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने कहा कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से आधे घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। मास्क जरूर लगाकर आएं। बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वह अपने साथ प्रवेशपत्र, लेखन सामग्री व पानी की बोतल के अतिरिक्त अन्य सामग्री न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें