फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पेशकार को किया गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। तहसील परिसर में बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। योजनाबद्ध तरीके से छापा मारते हुए टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक पीड़ित ने दाखिल-खारिज निरस्त किए जाने के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। इसी मामले में कार्रवाई के नाम पर आरोपी पेशकार अनुपम श्रीवास्तव ने रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत टीम से की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से टीम ने पेशकार को बुलवाया।

पीड़ित के साथ आई टीम ने पेशकार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई। पूछे जाने पर जिम्मेदारों ने सिर्फ दाखिल खारिज निरस्त करने के नाम पर रिश्वत लेने की बात कही। इसके आलावा उन्होंने अधिक जानकारी साझा नहीं की है। उनके साथ मौजूद पीड़ित ने भी अधिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही यहां की एसडीएम का स्थानांतरण किया गया था।
विज्ञापन






एंटी करप्शन टीम ने नोटों पर लगाया था पाउडर
एंटी करप्शन टीम ने नोटों के बंडल में पाउडर लगाकर पीड़ित को दिए थे। पीड़ित ने वही बंडल लिपिक के हाथ में पकड़ाया था। इसके बाद लिपिक ने रकम गिनकर अपने पास रख ली थी। एंटी करप्शन की टीम ने लिपिक को पकड़ने के बाद एक विशेष रसायन में उनके हाथ डुबोए थे। रसायन का रंग बदलने पर इसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें