फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब, गांव में टूटे पड़े बिजली के केबल ठीक करवा दीजिए

Thu, 16 Apr 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। साहब, मेरे गांव के अंदर कई स्थानों पर बिजली का केबल टूट गया है। सही करवा दीजिए। हादसा होने का अंदेशा है। यह व्यथा किसान संदीप सिंह ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर को बताई। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसी तरह करीब 15 शिकायतें उनके सामने आईं। उन्होंने सभी के समाधान के निर्देश दिए। वह बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस पर किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। उनके साथ सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, उपनिदेशक कृषि डॉ. एसके सिंह व अन्य भी शामिल रहे।


भाकियू जिलाध्यक्ष युवामोर्चा संदीप सिंह ने गंगेई गांव के मजरा हेमपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली की लाइन जर्जर होने की शिकायत की। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सीतापुर ने विद्युत भंडार केंद्र से सामग्री प्राप्त होते ही लाइन सही कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि सिधौली-बिसवां मार्ग पर मास्टरबाग के पास छह-सात माह पूर्व ही सड़क का निर्माण कराया गया था। जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। इसकी जांच व मरम्मत होनी चाहिए। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 ने जल्द मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया।

उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने सभी किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया। बताया कि सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। किसानों को चूहा व छछूंदर से होने वाले रोग से बचाव के विषय में जानकारी दी गई।

डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि गेहूं की फसल की कटाई अब समापन की ओर है। इस समय यदि किसी किसान को जमीन की पैमाइश, पराली, खाद या नहर में पानी से संबंधित कोई समस्या हो, तो तत्काल अवगत कराएं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें