फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं जनपद के पांच केंद्रों पर जांची जाएंगी। इन केंद्रों का निर्धारण हो गया है। केंद्र निर्धारित होते ही तैयारियां शुरू हो गई है। दो दिन बाद इन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं आना शुरू हो जाएंगी। मूल्यांकन कब से शुरू होगा। इसकी तारीख अभी तक तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 अप्रैल को संपन्न हो गई थी। अब इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए जिले में पांच केंद्र तय कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचा जाएगा। इन केंद्रों पर दो दिन बाद उत्तरपुस्तिकाएं आना प्रारंभ हो जाएगी।
उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कब से प्रारंभ होगा, इसकी अभी कोई तारीख तय नहीं हो सकी है, लेकिन केंद्र निर्धारित होते ही यहां पर तैयारियां शुरू हो गई है। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षकों के लिए आवश्यक सामग्री जुटा रहे हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षकों की नियुक्ति को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर केंद्र तय हो गए है। इन केंद्रों पर मुकम्मल व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर शहर में पांच केंद्र तय किए गए है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरएमपी इंटर कॉलेज सीतापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर, हिन्दू कन्या पाठशाला सीतापुर व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज सीतापुर शामिल हैं।
24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
जिले में मूल्यांकन को लेकर तय किए गए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस की तैनाती को लेकर डीआईओएस ने एसपी को पत्र लिखा है। जिसके जरिये उत्तरपुस्तिकाएं आने से लेकर जांचने तक की अवधि तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें