सीतापुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोविड अस्पताल खैराबाद में भर्ती कोरोना का एक और मरीज संक्रमण मुक्त हो गया। गुरुवार को उसे डिस्चार्ज किया गया है।
महोली के चड़रा आश्रय स्थल में क्वारंटीन युवक 24 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह पत्नी, तीन बच्चों और पड़ोसी के दो बच्चों के साथ दिल्ली से 21 जून को आया था। पॉजिटिव मिलने के बाद उसे एल-1 अस्पताल खैराबाद में भर्ती कराया गया था। संक्रमण का पता लगाने के लिए उसका दो बार सैंपल भेजा गया था।
एक सैंपल रिजेक्ट हो गया था, जबकि दूसरा प्रतीक्षारत था। कोविड अस्पताल के इंचार्ज/खैराबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि युवक की कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा था। निगेटिव रिपोर्ट आने पर गुरुवार को उसे एल-1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।