फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को राष्ट्रवादी नेतृत्व देता है एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गडिया ने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही देश व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रवादी नेतृत्व तैयार कर रही है। साथ ही वो विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर व्यक्तित्व निर्माण में प्रयासरत है। वे परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस स्थित हेडगेवार भवन में कोरोना से बचाव के सभी नियमों का अनुपालन करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गडिया ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारत माता के लिए मर मिटने वाले नौजवान तैयार करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रवादी नेतृत्व तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सभी नगर इकाइयों पर लगातार सेवा कार्य चलाते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया है। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख रूपेश अवस्थी, जिला प्रचारक अंबेश, इलाहाबाद विवि छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह, पुष्पेंद्र बाजपेई, पंकज, अविनाश, हरिओम शुक्ल, आकाश, हर्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन के पश्चात आरएमपी डिग्री कॉलेज में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य आरके सिंह, जयवीर सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर लहरपुर नगर इकाई द्वारा कोतवाली प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर परिषद सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में पूर्विन देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ नगर मंत्री राज मेहरोत्रा के पुष्पार्चन व परिषद गीत के साथ किया।
कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने कहा कि परिषद अपने स्थापना काल से ही ज्ञान, शील, एकता की बात करते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस अवसर पर सत्यम अवस्थी, पीयूष, संदीप जीवन जायसवाल, अभिजीत गौड़, राहुल अवस्थी, गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, राहुल तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें