सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी जख्मी हो गई। रामकोट निवासी संजय (50) अपनी पत्नी ऊषा के साथ जा रहे थे।
सोमवार को क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास सामने से हरगांव के गांव नेवादा निवासी हरिनाथ की बाइक संजय की बाइक से टकरा गई। इसमें संजय और हरिनाथ घायल हो गए। वहीं ऊषा बच गई।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।