फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 5.27 करोड़ से बनेगा महिला थाने का प्रशासनिक भवन

Sun, 17 Nov 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात के पास बनने वाले महिला थाने के प्रशासनिक भवन के लिए शासन ने 5.27 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। शनिवार को प्रदेश के गृह विभाग के एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में आंख अस्पताल के पास महिला थाना संचालित होता है। पहले यहां पर सिविल लाइन चौकी थी। एक साल पहले नवंबर 2023 में चौकी को सुविधाओं से लैस कर थाने का रूप दिया गया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने किया था। स्थायी भवन निर्माण के लिए कोतवाली देहात के पास जमीन को चिह्नित किया गया था। उसका प्रस्ताव तभी भेजा चुका था। इस भवन में महिला पुलिसकर्मियों के रुकने आदि के लिए भी कक्ष, विवेचना कक्ष, कंप्यूटर रूम, आगंतुक कक्ष, थानाध्यक्ष कक्ष बनाया जाएगा। ताकि महिला पुलिसकर्मियों को कोई परेशानी न हो। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि यह प्रशासनिक भवन एक बड़ी उपलब्धि है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

दीपावली से पूर्व हो चुकी है नाप जोख
महिला थाने का प्रशासनिक भवन कोतवाली देहात थाने के पास बनेगा। दीपावली से पूर्व शासन से आई एक टीम ने जमीन की नाप-जोख की थी। इस दौरान भवन की रूपरेखा पर इंजीनियरों ने चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें