फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 17 Nov 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। तेरवा मार्ग पर शुक्रवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। असुवामऊ निवासी विद्यासागर बाजपेयी ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता रामकृष्ण बाजपेयी (65) बाइक से बहेरिया से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तेरवा मार्ग पर बरगद के पेड़ के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान ही बुजुर्ग की मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें