फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ताला लगाकर भागे सिपाही पर हमला करने के आरोपी

Mon, 09 Sep 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में सिपाही पर हमला किए जाने के मामले में आरोपी अपना घर छोड़कर भाग गए हैं। घर में ताला लटका हुआ है। वहीं पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

हरैया गांव में मारपीट के एक मामले में शनिवार को पुलिस टीम जांच करने के लिए पहुंची थी। बेहड़ा गांव निवासी अहराज ने हरैया गांव निवासी अजीम के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी थी।
शनिवार को महेंद्र कुमार अपने साथी विपुल के साथ जांच के लिए गए थे। जहां पर अजीम, वकील, अंगूर, सुबेर, सज्जन, जावेद और अरशद व अन्य पांच अज्ञात लोगों ने सिपाही महेंद्र से अभद्रता की।
विज्ञापन

फिर आरोपियों ने सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह से भागकर सिपाही ने अपनी जान बचाई। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी का घर बंद है। उसके परिजन भी मौके से फरार चल रहे हैं। चार टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें