सीतापुर। मौसम का मिजाज रविवार देर शाम अचानक बदल गया। रिमझिम फुहारों ने उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी। करीब आधा घंटे तक पानी बरसता रहा। कई दिनों से तेज धूप व उमस लोगों के बेहाल कर रही थी।
लोग बारिश की आस में दिन काट रहे थे। रविवार को दिन में भी तेज धूप निकली। गर्मी की वजह से लोग पसीने से तर बतर हो रहे थे। इसी बीच शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली।
बिजली की तेज खड़खड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई। रिमझिम फुहारें करीब आधा घंटे तक बरसती रही। इस दौरान तेज हवा भी चली। इससे लोगों को उमस से राहत मिली।