फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही हादसों में आएगी कमी

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में द्वितीय सड़क सुरक्षा सत्ताह का समापन समारोह में जानकारी देतीं एआरटीओ प्रश? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं। लोगों में जागरूकता आएगी तो हादसे कम होंगे। इसी सोच के साथ कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसका असर भी होता है, लेकिन फिर भी अभी लोगों में और जागरूकता आने की जरूरत है। लोग जागरूक हो जाएं और नियमों का पालन करें तो हादसे कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात गुरुवार को द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने कहीं। उन्होंने कहा कि हादसों की सबसे बड़ी वजह हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाना है। कहा कि यातायात के छोटे-छोटे नियम बड़े सड़क हादसों को रोकने में सहायक हैं। ट्रिपलिंग, नशा, नींद और तेज रफ्तार से बचें। यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई ने कहा कि रेडियम टेप रात के समय सड़क पर लाइट का काम करते हैं, जिससे चालकों को वाहनों की मूल स्थिति का आभास हो जाता है।
टीएसआई रामजतन ने कहा कि शहर में स्टंट कर दो पहिया वाहन लहराने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। यह चिंताजनक है। ट्रिपलिंग, नशा, नींद व तेज रफ्तार से बचें। समारोह में हेलमेट लगाकर कार्यालय आने वाले चालकों को पुरस्कृत किया गया। चालकों को सीतापुर प्रगति संस्थान की ओर से यातायात चिह्न युक्त पंपलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

46 वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए। प्रमुख चौराहों पर चलाए गए अभियान के तहत नो पार्किंग के खड़े 38 वाहनों को हटवाया गया। 196 चालकों के बिना हेलमेट चालान काटे गए। इस मौके पर अयोध्या प्रसाद मौर्या, राखी मिश्रा, अनामिका विश्वकर्मा, संतोष, संजय व ट्रक, बस यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें