रामकोट। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खगेशियामऊ के पास बुधवार देर रात डीजे का सामान लदी पिकअप में आग लग गई। चपेट में आकर वाहन में लदे डीजे उपकरण व अन्य संबंधित सामान जल गया। वाहन चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पिसावां निवासी तस्लीम पिकअप वाहन (यूपी 34 एजे 6420) में डीजे का सामान लादकर जा रहा था। तस्लीम के अनुसार अचानक वाहन में धुआं उठता दिखाई खा। जब तक कुछ समझ पाता, तब तक वाहन में आग लग गई। मौका पाकर वह वाहन से कूद गया।
पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। थाना प्रभारी रामकोट सुरेश पटेल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई है।