फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गर्मी का सितम जारी, उमस ने छीना चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पारे में उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही तेज धूप से पारा 36 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर होते-होते गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चिलचिलाती धूप से दोपहर को अधिकतम तापमान उछलकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, धूप-छांव की स्थिति भी बनी लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। जिले में मौसम का मिजाज सख्त बना हुआ है। सूरज की तपिश ने बृहस्पतिवार को गर्मी के तेवर तीखे कर दिए। सुबह सूरज ने आंखें तरेरी तो गर्मी से हर कोई परेशान नजर आया। सुबह 10 बजे ही बाहर निकलने पर तपिश बदन झुलसाने लगी। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन अगले ही पहर चिलचिलाती धूप ने बदन में चुभन का अहसास करा दिया। इससे उमस भी बढ़ गई।
उमस के कारण दिन भर लोगों का पसीना नहीं सूखा। पंखे व कूलर चलते रहने पर भी लोग पसीना-पसीना होते रहे। शहर की सड़कों पर गर्मी के तीखे तेवरों के कारण दोपहर में आवाजाही कम ही रही। सूरज ढलने के बाद लोग घरों से निकले और रोजमर्रा के कामकाज निपटाए। उमस से राहत शाम ढलने पर भी नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें