फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक बच्चे की मौत

विज्ञापन
सीतापुर में जिला अस्पताल के पीडीयाट्रिक वार्ड में भर्ती बच्चे का इलाज करती नर्स। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चा बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लहरपुर के टांडा सलार निवासी अमीना (1) को बुखार के चलते भर्ती कराया गया था। चिल्ड्रेन वार्ड में अमीना का इलाज चल रहा था।
चिकित्सकों द्वारा दवा देने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार को अमीना की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इसी प्रकार पिसावां के रामपुर निवासी बंटी (1) को तेज बुखार के चलते भर्ती कराया गया है। इनका इलाज चल रहा है, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में इस समय 30 बच्चे भर्ती है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में करीब 150 बच्चे आए थे। जिन्हें भर्ती करके इलाज दिया जा रहा है। सीएमएस ने बताया कि अक्तूबर के बाद वायरल बुखार के मामलों में कमी आएगी। अब मौसम में परिवर्तन होने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंडी शुरू हो गई है। ठंडी में मामले कम पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें