सिधौली (सीतापुर)। नैनीताल एक्सप्रेस से शनिवार सुबह लखनऊ नौकरी पर जा रहा युवक सिधौली स्टेशन के निकट ट्रेन से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला संतनगर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव (38) लखनऊ की प्राइवेट कंपनी नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की सुबह नैनीताल एक्सप्रेस पर सवार होकर वह लखनऊ नौकरी करने जा रहा था। ट्रेन जैसी ही सिधौली रेलवे स्टेशन से चली राजेश स्टेशन यार्ड के पास ट्रेन से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी का कहना है कि घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।