फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने शहर कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार को सरेराह एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित महिला ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

आवास विकास कॉलोनी निवासी रामवीर सिंह जिला प्रोबेशन कार्यालय में क्लर्क है। शुक्रवार को रामवीर की पत्नी मंजू सिंह बाजार आई थीं। यहां पर खरीदारी करने के बाद मंजू एक रिक्शे पर सवार होकर वापस घर के लिए चल दीं। रास्ते में आवास विकास के निकट ही बाइक सवार बदमाश अचानक रिक्शे के करीब आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि रिक्शे पर सवार महिला कुछ समझ पाती। एक बदमाश ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। जिसके बाद बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए निकल भागे। पीड़ित महिला ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। महिला के मुताबिक, लूटी गई चेन की कीमत 85 हजार रुपये के करीब है। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें