फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कीड़ेयुक्त भोजन देने पर शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम में मिले कीड़े, शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन


सीतापुर। बच्चों को कीड़े युक्त एडीएम परोसा जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता ऐसी कि बच्चे एमडीएम देखकर ही फेंक देते है। यह खुलासा एक शिकायत के आधार पर बीएसए द्वारा कराई गई जांच में हुआ। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका नीलिमा मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

नगर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय पीएसी 11 बटालियन है। बीएसए को मंगलवार को शिकायत मिली थी कि यहां पर बच्चों को जो भोजन परोसा जा रहा है, उसमें कीड़े हैं।
विज्ञापन


इस पर बीएसए ने एमडीएम समन्वयक बृजमोहन सिंह को जांच के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि प्रधानाध्यापिका बैठी सो रही थी। केवल दो बच्चे मिले वह भी सो रहे थे।

बच्चों ने बताया विद्यालय में दाल-चावल बना था, उसमें कीड़े थे। इसी वजह से खाना नहीं खाया। समन्वयक ने परिसर में ही फेंके गए भोजन को देखा तो उसमें कीड़े मिले।

भोजन बनाने में खुले मसाले प्रयोग किए जा रहे थे, उसमें भी कीड़े मिले। सुबह 11 बजे तक एमडीएम पंजिका पर नौनिहालों का विवरण नहीं चढ़ाया गया था। न ही अनुपस्थित बच्चों की संख्या चढ़ाई गई।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया दो माह से दूध व फल नहीं मिला है। जबकि प्रधानाध्यापिका पंजिका पर बराबर चढ़ा रहीं थीं। इस जांच आख्या के आधार पर बीएसए अजय कुमार ने प्रधानाध्यापिका नीलिमा मिश्रा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें