फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल व पांच घरों से नौ लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना थाना इलाके में चोरी की घटनाएं न थमने से लोगों में आक्रोश है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार रात चोरों ने इलाके में स्कूल समेत पांच घरों को निशाना बनाते हुए करीब नौ लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरौना निवासी अखिलेश अग्निहोत्री के घर चोरों ने 11 हजार 500 की नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने उसी गांव के मजरा ख्योकर निवासी कैलाश शंकर शुक्ला के घर से 30 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े व दुकान का सामान समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने कोरौना निवासी शैलेन्द्र के घर से 12 हजार नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया।
चोरों ने गोपालपुर के कम्पोजिट विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर गैस भट्टी समेत 50 हजार का सामान पार कर दिया। चोरों ने इसरौली गांव निवासी दयाराम के घर को निशाना बनाया। जैसे ही चोर 24 सौ रुपये नकद व गैस सिलेंडर लेकर बाहर निकले वैसे ही दयाराम का पुत्र मोनू जग गया। जिसे देखकर चोर सामान छोड़कर भाग गए। इसी के साथ चोरों ने कोरौना गांव निवासी रीता पांडेय के घर चोर करने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैसे ही उनको आहट हुई वैसे ही घर के सभी लोग जग गए। जिसे देखकर चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने संदना थाने में तहरीर देकर चोरियों के खुलासा करने की मांग की है। एसओ फतेह सिंह ने बताया कि कहा कि तहरीरें प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें