फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बिसवां क ी बढे़गी सहूलियतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी बिसवां क ी बढे़गी सहूलियतें
विज्ञापन

50 बेड के लिए बनेगा नया भवन
सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां क ा बहुत जल्द ही कायाकल्प होगा। इस अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल में 50 बेड की और व्यवस्था की जाएगी। बहुत जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिसवां कस्बा गांजरी क्षेत्र का प्रमुख कस्बा है। यहां पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड ही हैं जबकि प्रतिदिन 100 गंभीर रोगी यहां पहुंचते हैं, मरीजों को सहूलियत देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार करने की योजना बनाई गई है। इसके 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था इस अस्पताल में की जानी है। इन 50 बेड के लिए अस्पताल परिसर में ही नये भवन का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह व इंजीनियरों की टीम ने शनिवार को बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल जाना। इसी दौरान अस्पताल परिसर में ही नए भवन निर्माण के लिए भूमि भी चिह्नित की। सबकुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द ही 50 बेडों के लिए नए भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेडों की संख्या 30 से बढ़कर 80 हो जाएगी। सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह ने बताया कि बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 बेड के लिए नए भवन का निर्माण होना है। भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें