सीतापुर। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ई रिक्शा वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ माला बाजपेयी ने यात्री मालकर अधिकारी मजहरूल आबदीन अहमद संग जिले के विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा वाहनों के कागजों की जांच की।
एआरटीओ माला बाजपेयी ने बताया कि अभियान के दौरान 81 ई रिक्शों के चालान काटे। कहा कि ई-रिक्शा वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाए। वाहन चलाते समय बीमा, पंजीयन पुस्तिका, फिटनेस, चालक लाइसेंस जैसे वैध प्रपत्रों को साथ रखें।