कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को उनका शव ट्रैक पर मिला। थाना संदना के गांव मुडियाकैल निवासी सत्यप्रकाश (40) रात में घर से निकले थे।
मनवां चौकी के बौनाभारी रेलवे क्राॅसिंग के निकट वह एक ट्रेन की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।