फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैर हाजिर मिलने पर पांच शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कई शिक्षकों का रुका वेतन, बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सीतापुर। बीएसए अजय कुमार के निरीक्षण में कई शिक्षक बिना सूचना के गैर हाजिर मिले, तो कई विद्यालयों में समय से पहले ही ताला लगा दिया गया। इस पर बीएसए ने पांच शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है। अन्य शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

बीएसए ने लहरपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा का निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापक हरिचक्र सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे। इनका देरी से पहुंचने का स्पष्टीकरण तलब किया है। बेहटा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मतुवा के निरीक्षण में सहायक अध्यापक अजीत कुमार व अजय कुमार बिना सूचना के गैर हाजिर मिलने पर दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संगीता तिवारी दो दिन से अनुपस्थित चल रही थीं। इनका मानदेय रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मतुवा अपराह्न 12:10 बजे बंद मिला। यहां के सभी अध्यापकों का वेतन रोका गया है। बेहटा के ही प्राथमिक विद्यालय इरापुर में दो दिन से शिक्षक सत्यदेव सिंह गैर हाजिर चल रहे थे।

इनको निलंबित किया गया है। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार शर्मा के गैर हाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय गड़ौसा में भुवनेश्वरी वर्मा कई दिन से गैर हाजिर चल रही थीं।
विज्ञापन


इनको निलंबित व रणजीत कुमार शिक्षामित्र का दो दिन का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय कुटी सुपौली में बिना अवैतनिक अवकाश स्वीकृत किए एक शिक्षक गैर हाजिर मिले उनको निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें