फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परिषदीय विद्यालयों में कम हुए 67,353 विद्यार्थी

Sun, 27 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में तमाम सुविधाओं के बावजूद छात्र संख्या लगातार घटती जा रही है। स्कूल चलो अभियान भी स्कूलों में बच्चों का पंजीयन बढ़ाने में नाकाफी साबित हो रहा है। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि इस साल परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या में 67,353 की कमी आई है। इसमें 100 ऐसे विद्यालय है जहां पर नाामांकन 70 से लेकर 201 तक कम हुए हैं। इन सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को कार्रवाई के घेरे में लेते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो गया है। पहले ही दिन से स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया है। शिक्षकों को पिछले साल से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की हिदायत दी गई थीं। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग को आपेक्षित प्रगति नहीं मिल पा रही है। यू-डायस पोर्टल की समीक्षा में मालूम हुआ कि पिछले साल 5,00,489 नौनिहाल पंजीकृत थे। इस साल इनकी संख्या घटकर 4,33,736 हो गई है। एक साल के अंदर 67353 नौनिहाल कम पड़ गए है।
मौजूदा हालात में स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। विद्यालयों में तमाम सुविधाओं को बढ़ाने के बावजूद बच्चों की घटती संख्या के कारण विभाग के आला अधिकारी भी परेशान हैं। जिले के 19 विकासखंड व नगर क्षेत्र में 100 ऐसे विद्यालय चिह्नित हुए हैं, जहां पर बच्चों की संख्या में 70 से 201 तक की कमी दर्ज हुई है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा लापरवाही मिलने पर 109 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


नौ स्कूलों में अब तक एक भी नामांकन नहीं
जिले में नौ ऐसे परिषदीय विद्यालय चिहिंत किए गए है। जहां पर इस साल एक भी नामांकन नहीं हुआ है। पिछले साल के 10 से अधिक बच्चे दोबारा विद्यालय पढऩे नहीं आ रहे हैं। जबकि इन सभी प्रधानाध्यापकों को कई बार निर्देशित किया जा चुका है। इसके बाद भी सुधार न होने पर बीएसए ने सख्त कार्रवाई की है। इन सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

कहां कितने घटे नौनिहाल
स्कूल चलो अभियान के बावजूद एलिया विकासखंड के स्कूलों में 3,723, बेहटा 4,247, बिसवां 3,883, गोंदलामऊ 4,112, हरगांव 3337, कसमंडा 3874, खैराबाद 2959, लहरपुर 2848, मछरेहटा 2911, महमूदाबाद 2601, महोली 2698, मिश्रिख 2718, नगर क्षेत्र बिसवा103, नगर क्षेत्र खैराबाद 114, नगर क्षेत्र मिश्रिख 238, नगर क्षेत्र सीतापुर 492, पहला 3094, परसेंडी 3846, पिसावां 4448, रामपुर मथुरा 3557, रेउसा 5436, सकरन 3460 व सिधौली में बच्चों की संख्या में 2654 की कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें