फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 बच्चों ने लगवाया कोविड का पहला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण बुधवार को उल्लासपूर्वक शुरू हुआ। 44 बच्चों ने कोविड की पहली डोज ली। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पहला टीका लगाया। पहले दिन केवल एक ही केंद्र सीएचसी खैराबाद में टीकाकरण हुआ। अब इस टीकाकरण का विस्तार करके स्कूलवार पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण की शुरुआत बुधवार को हुई। सीएचसी खैराबाद में टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे हुआ। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने अंजली (13) को टीका लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सीएमओ ने वहां मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डॉ. अपूर्वा चौहान सर्विलांस मेडिकल ऑफीसर डब्ल्यूएचओ, एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, डॉ. उदय सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. अवधेश वर्मा, डॉ. अनिल कुमार पंकज आदि मौजूद रहे। इस वैक्सीनेशन में 38 बालिका व छह बालकों ने टीकाकरण करवाया। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया अब इस अभियान को विस्तार दिया जाएगा। होली के बाद स्कूलवार कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के साथ ली सेल्फी
बच्चों का टीकाकरण होने के बाद मेडिकल स्टॉफ ने वैक्सीनेशन के लिए आए बच्चों के साथ सेल्फी ली। बच्चों में भी सेल्फी को लेकर उत्साह दिखाया। बच्चे अपने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। इस वैक्सीनेशन में जीजीआईसी खैराबाद, असोढऱ गांव और कस्बे के बच्चे शामिल हुए।
टीकाकरण के दौरान नहीं मौजूद रही टीम
सीएचसी में टीकाकरण के उद्घाटन के बाद अधिकांश कर्मचारी अपने-अपने कमरों में चले गए। जिस जगह पर टीकाकरण हो रहा था, वहां पर कोई टीम मौजूद नहीं थी। कुल्हन सरायं निवासी मुस्कान को टीकाकरण के बाद चक्कर आ गया। वहां पर कोई भी चिकित्सक नहीं था। इस पर अभिभावक डॉक्टर अनिल पंकज के पास गए। उन्होंने बालिका को बिस्कुट खिलाकर उसको पानी पिलाया। डॉक्टर ने बताया कि मुस्कान खाली पेट थी। इसी वजह से चक्कर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें