फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2020 से हर व्यक्ति को मिलेगा 135 लीटर रोजाना पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत योजना में दो फेज में बंटा शहर, बिछ रही पाइप, लगे रहे नए ट्यूबवेल
विज्ञापन

सीतापुर। अमृत योजना में शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा। वर्तमान मानक के अनुसार, एक व्यक्ति को रोजाना 135 लीटर पानी की जरूरत होती है। मगर जिले में वर्तमान समय में प्रति व्यक्ति करीब 80 लीटर पानी मिल रहा है। अब यह कमी मार्च माह तक पूरी हो जाएगी। इसके लिए शहर को दो फेज में बांट दिया गया है।

दोनो फेजों में नई पाइपलाइन बिछाने, ट्यूबवेल लगाने व जलाशयों के निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। अमृत योजना के तहत शहरवासियों को भरपूर पानी दिया जाएगा। इसके लिए 70 किलोमीटर नई पाइप लाइन डाली जाएगी, करीब इतनी ही पुरानी पाइप लाइन बदली जाएगी। अब इसका पूरा खाका तैयार हो गया है। जल निगम ने शहर को दो फेज में बांट दिया है।
विज्ञापन


प्रत्येक फेज में जरूरत के अनुसार कामकाज शुरु हो गया है। जल निगम का कहना है कि एक व्यक्ति को 135 लीटर पानी की रोजाना जरुरत होती है, इस जरुरत के मुताबिक शहर में पानी की अनुपब्धता है। अब यह कमी अमृत योजना के तहत पूरी होगी। मार्च-2020 से प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर पानी मिलने लगेगा।

टाउनहाल, प्रेमनगर व सरोजनी वाटिका में 19 किमी पड़ेगी पाइप लाइन
जलनिगम के जेई विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शहर को दो फेज में बांटा गया है। पहले फेज में मुंशीगंज, जनकपुरी, श्यामनाथ कॉलोनी में 15 किलोमीटर पाइप लाइन पड़ेगी। मिरदहीटोला, चौधरीटोला में 10 किमी. पाइप लाइन, कोट व धोबियानी में 10 किमी, टाउनहाल, प्रेमनगर व सरोजनी वाटिका में 19 किमी पाइप लाइन पड़ेगी।

इसके अलावा सिविल लाइन, बैजनाथ कॉलोनी, आफीसर्स कॉलोनी में सात किमी व लक्ष्मनपुर व नवीन चौक इलाके में तीन किमी लाइन पड़ेगी। दूसरे फेज में लोहारबाग, ग्रीकगंज, जेलरोड पर साढ़े छह किमी, विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर में 8 किमी, सदर बाजार, शिवपुरी, हुसैनगंज में 16 किमी, आवास विकास, बेगमबाग, कटीलीबाग में डेढ़ किमी, ग्वालमंडी, आनंदनगर, स्वरुपनगर व सुखमल रोड पर 14 किमी, इस्माइलपुर, खूबपुर, गल्ला मंडी, लोनियनपुरवा व हेमपुरवा में 15 किमी लाइन पड़ेगी।

कनेक्शन का यह रहेगा लक्ष्य
जल निगम का कहना है कि पेयजल की आपूर्ति तभी शुरू होगी जब वाटर मीटर लग जाएगा। इस योजना के तहत शहर में फेजवार 5080 पेयजल के कनेक्शन दिए जाएंगे। 28700 पानी के मीटर लगाए जाएंगे। अब तक 500 मीटर लग चुके हैं।
विज्ञापन


अभी तय नहीं है बिल
हर घर में पेयजल पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को पानी का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। इसके बदले कितना टैक्स वसूला जाएगा। यह हालांकि अभी तय नहीं हो सका है। जल निगम का कहना है कि पहली प्राथमिकता लोगों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।

पूरे शहर में अमृत योजना में काम शुरू हो गया है। दो फेज में शहर को बांटकर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। मार्च-2020 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
-सौरभ सुमन, अधिशाषी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें