फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गोपालपुर व मासूमपुर के बीच रेल ट्रैक के किनारे तीन टुकड़ों में बंटा एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर टप्पा खजुरिया की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान सनी कुमार (22) पुत्र मूलचंद निवासी सिंगारपुर पुलिस चौकी महेवागंज जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने महेवागंज चौकी पुलिस के जरिए मृतक के घरवालों को सूचना पहुंचाई।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने मौके पर पहुंचकर अपने लड़के सनी के रूप में शिनाख्त कर ली है। पिता मूलचंद ने बताया कि मजदूरी के सिलसिले में वह कई-कई दिनों तक बाहर रहता था। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव बरामद
पिसावां (सीतापुर)। थानाक्षेत्र के नादन गांव के करीब रेल ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव पड़ा पाया गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि करीब 45 साल की मृतका की शिनाख्त नही हो पाई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें