फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी भवनों में बनेंगे आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 50 सरकारी भवनों में बनेंगे आधारकार्ड
विज्ञापन

सभी उप जिलाधिकारी चिह्नित करेंगे भवन

सीतापुर। जनता को अब आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें यह सहूलियतें सरकारी भवनों पर मिलेगी। शहरी और गंवई इलाकों के 50 सरकारी भवनों पर यह सुविधा दी जाएगी। प्रशासन ने सभी एसडीएम को सरकारी भवनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी है। यह सेंटर खुलने के बाद यहां के लोगों के आसानी से आधार कार्ड बन सकेंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि केंद्र व राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं व नौकरियों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी से लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर किसी के पास आधार नहीं है तो सुविधाओं का लाभ पाने से वंचित रहेगा। आधार कार्ड की अनिवार्य किए जाने से लोग अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए फ्रेंचाइची सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। इन सेंटरों पर एक तो लोगों की भीड़ उमड़ रही है, दूसरे कुछ सेंटरों पर आधार बनवाने को मनमाने पैसे भी वसूल किए जा रहे हैं। जबकि आधार बनवाने के लिए कोई फीस नहीं है। आधार कार्ड सेंटरों पर हो रही मनमानी पर रोक लगाने के लिए सीतापुर में जिला प्रशासन ने शहरी और गंवई दोनों इलाकों के सरकारी भवनों में आधार सेंटर खोलने का फैसला किया है। इसके लिए सरकारी भवनों को चिंह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों के एसडीएम को सौंपी गई है। सीएससी गर्वनेंस सर्विस के जिला मैनेजर आशीष शुक्ला बताते हैं कि सीतापुर जिले में अब आधार कार्ड सरकारी भवनों में बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकारी भवनों में सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी को सौंपी गई है। यह अफसर अपने अपने क्षेत्रों में सरकारी भवनों का चिह्नित करेंगे। इन सेंटरों की स्थापना होने के बाद लोग अपना आधार कार्ड आसानी से बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें