फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला से 40 हजार के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। थाना कमलापुर इलाके में बदमाश ने एक महिला को निशाना बनाते हुए करीब 40 हजार के जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इलाके के पलिया मजरा सरैया बलदेव सिंह निवासी राम देवी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे राशन लेने के लिए सरैया बल्देव सिंह कोटे पर गई थीं। वापस आने पर पलिया बबुरीखेरा के बीच हनुमान मंदिर के पास एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन लूट लिया। महिला की आवाज सुनकर खेत में कार्य कर रहे किसान इकट्ठा हो गये।
ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद करीब तीन घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पीड़िता के परिजन ने बबुरीखेड़ा निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाया है, वह उसके पड़ोसी गांव का है। आरोपी पर कोई भी आपराधिक केस दर्ज नहीं है। पीड़ित पक्ष केे थाने पर बुलाया गया है। इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। अगर घटना सही है तो केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें