फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्व विधायक की बहन के घर से 35 लाखों की चोरी

Tue, 05 Nov 2024 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
चोरी के बाद जांच करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के विजयलक्ष्मी नगर स्थित पूर्व विधायक की बहन के घर से सोमवार रात चोरों ने जेवर व नकदी समेत करीब 35 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों ने गृहस्वामी को जानकारी दी। घटना के समय परिवार महाकाल बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन गया था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्र सचिन के मुताबिक उनकी बुआ राधा जायसवाल मोहल्ले में लल्लू सेठ धर्मशाला के पास रहती हैं। वह अपने एक पुत्र मोहित के साथ दर्शन करने उज्जैन गईं थीं। उनके पुत्र सलिल ने तहरीर देकर बताया कि वह बरेली गए थे। घर में ताला लगा हुआ था।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे उनके पड़ोसी को मामले की जानकारी हुई। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे और 400 ग्राम सोने और दो किलो चांदी के जेवर और दो लाख रुपए कैश उठा ले गए। चोरों ने हर कमरे में रखी अलमारी, दीवान व बेड को खंगाला।
विज्ञापन

घटना के बाद फॉरेंसिक और थाने की क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि करीब 35 लाख की चोरी हुई है।

तीन चोराें ने करीब 26 मिनट तक घर को खंगाला
सलिल के मुताबिक चोर उनके घर में रखी डीवीआर को अपने साथ ले गए। लेकिन आसपास के कैमरों में देखने पर पता चला कि तीन नकाबपोश चोर दो से तीन बजे के करीब उनके घर में घुसे थे। उन्होंने 26 मिनट तक घर का सामान बटाेरा, फिर मेन गेट से ही निकल गए। पुलिस टीम अब उन रास्तों का सीसीटीवी खंगाल रही है, जिन रास्तों से चोरों के जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें