फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक वैवाहिक कार्यक्रम में आए परिवार की कार का शीशा तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया है। पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच की बात कह रही है। पीड़ित परिवार नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नोएडा के शताब्दी बिहार निवासी गौरव मिश्रा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ सीतापुर आए थे। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहार बाग स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस के बाहर गौरव ने कार को खड़ी करके लॉक कर दिया। इसके बाद परिवार समेत वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। बताया जाता है कि इसी बीच उचक्कों ने कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखी 30 हजार की नकदी व सोने-चांदी के कीमती जेवरों से भरा बैग उठाकर निकल भागे। कुछ देर बाद जब कार स्वामी वापस आया, तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें