फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां में 3.13 लाख कैश बरामद

विज्ञापन
बिसवां में फ्लाइंग स्कार्ट टीम के द्वारा पकड़ा गया रूपया। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। पुलिस को चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई है। बरामद पैसों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसटी प्रभारी सूर्य नारायण द्विवेदी, फ्लाइंग स्कार्ट टीम प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने कटरा पुल पर एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम समीउद्दीन निवासी ग्राम भटपुरवा थाना सदरपुर बताया। इंस्पेेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि समीउद्दीन के पास से एक लाख 33 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए।
टीम ने ग्राम भोलागंज में एक संदिग्ध कार को रोका। गाड़ी में सवार युवक ने अपना नाम समाऊल हक निवासी साकुलीपुल कोतवाली लहरपुर बताया। बिसवां कस्बा चौकी प्रभारी शशांक पांडेय ने बताया कि कमाल के पास से एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों स्थानों से तीन लाख 13 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि बरामद रुपयों के बारे में कोई सही जानकारी लोग नहीं दे सके। इसको लेकर नकदी जब्त कर ली गई है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें