फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिबोर व मरम्मत पर 2.45 लाख खर्च, हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी

Tue, 03 Feb 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बदहाल पड़ा हैंडपंप।
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरैया बल्देव सिंह में दो साल में हैंडपंपों के रिबोर व मरम्मत के नाम पर 2.45 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी कई हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। अमृत वाटिका व सामुदायिक शौचालय इत्यादि कार्यों में भी अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरैंया बल्देव सिंह में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 58,350 तथा 2024-25 में 1,86,776 रुपये हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर के नाम पर निकाले गए हैं। इसके बाद भी कई हैंड़पंपों से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। इस ग्राम पंचायत के मजरा भगवानपुर में बालक राम यादव के घर के सामने लगा हैंडपंप सात महीने से खराब है। यह हैंडपंप रिबोर कराने वाला है।
इस पर पानी के लिए आसपास के 25 परिवार निर्भर हैं। बालक राम ने बताया कि एक अक्तूबर 2025 को रिबोर कराने के लिए सामान भेजा गया था। पांच दिन बाद फिर उठा ले गए। दूसरा हैंडपंप काफी दूर लगा है, वह भी बालू युक्त पानी देता है। पलिया में आनंद मिश्रा के घर के पास लगा हैंडपंप दो साल, अरुण मिश्रा के मकान के करीब लगा हैंडपंप छह महीने तथा राजेश चौरसिया के घर के नजदीक का हैंडपंप करीब तीन साल से खराब है। सुनील व आनंद ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

धनराशि निकालकर कागजों पर खर्च कर दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि धनराशि निकालने के बाद भी विकास कार्य कराए नहीं जाते या अनियमितता बरती गई है। इसी तरह सरैंया गांव में छोटेलाल के मकान के करीब लगा हैंडपंप छह महीने से खराब है। रिंकू रावत ने बताया कि हैंडपंप पानी उतार देता है। प्रधान व सचिव को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पानी की समस्या बनी हुई है। अमृत वाटिका में जाली, ह्यूम पाइप, समुदायिक शौचालय मरम्मत समेत कई कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।



चंदा लगाकर हैंड़पंप की कराई मरम्मत
भगवानपुर निवासी बलराम के घर के करीब लगे हैंडपंप पर पानी के लिए 20 परिवार निर्भर हैं। गोविंद ने बताया कि छह महीने पूर्व हैंडपंप खराब हुआ तो शिकायत की गई। प्रधान व सचिव ने नहीं सुना तब चंदा लगाकर मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन




बीडीओ को दिए जांच के निर्देश
कसमंडा बीडीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें