फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टैरिफ घटने से बढ़ेगा दरी कारोबार, निर्यातक व बुनकर उत्साहित

Tue, 03 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद । अमेरिका के टैरिफ घटाने पर सीतापुर दरी उद्योग को गति मिलने की उम्मीद जगी है। इससे निर्यातकों, दरी कारोबारियों व बुनकरों में खासा उत्साह है। यहां का दरी कारोबार विदेशों तक अपनी चमक बिखेरता है। कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध शुरु होने के बाद से दरी उद्योग पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इस बीच अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से दरी कारोबार मंदी का शिकार हो गया। दरअसल, यहां का करीब 70 फीसदी दरी का कारोबार अमेरिका पर निर्भर है। सबसे ज्यादा मांग अमेरिका में दरियों की है।
विज्ञापन

अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से निर्यातकों को बड़े ऑर्डर मिलना लगभग बंद हो गए थे। मांग घटने से दरी उत्पादन की कई यूनिटें बंद हो गईं तो तमाम बंदी की कगार पर पहुंच गई थीं। अब भारत पर 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा से दरी उद्योग को संजीवनी मिल गई है। टैरिफ कम होने से दरी के ऑर्डर मिलना शुरू होंगे इससे कारोबार फिर पटरी पर लौट सकेगा। इससे निर्यातक, उत्पादक व बुनकर खासा उत्साहित हैं।

उद्यमियों ने मनाया जश्न

स्टालियन होम फैशन के निर्यातक सुनील मिश्र का कहना है कि उनकी खैराबाद के कनायतपुर और हरियाणा के पानीपत हुड्डा में दरी फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के टैरिफ घटाने पर यहां कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्यमियों में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि दरी कारोबार अब पटरी पर लौटेगा।
विज्ञापन

मैटीरियल में सटोरियों ने बढ़ाए 10 प्रतिशत दाम

हफिजिया आर्ट एंड क्राफ्ट के निर्यातक हाफिज मोहम्मद अकरम ने कहा कि अमेरिका का टैरिफ घटाना भारत की बड़ी जीत है। इससे दरी उद्योग रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने बताया कि टैरिफ घटने पर मांग बढ़ने की उम्मीद में मैटीरियल के सटोरियों ने 10 प्रतिशत रेट बढ़ा दिए हैं। सटोरियों पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। दरी निर्माता सगीर अहमद कहते हैं कि अब दरी उद्योग के दिन बहुरेंगे। बुनकरों को काम मिलेगा। बुनकर निराशा व हताशा से बाहर निकलेंगे। भारत सरकार की पहल काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें