फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में प्रधान व सचिव का घालमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शौचालयों के निर्माण के लिए ग्राम निधि के खाते में भेजी गई राशि का प्रधान व सचिव ने बंदरबांट कर डाला। शिकायत पर एडीओ पंचायत ने मामले की जांच की तो इसमें आठ लाख का गबन पाया। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन


प्रकरण विकासखंड परसेंडी की ग्रामसभा रिखौना का है। यहां के निवासी बलराम ने ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की राशि को दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। इसकी जांच डीपीआरओ तुलसीराम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत परसेंडी रामपाल को दी। उनके द्वारा गांव जाकर मामले की पड़ताल की गई।

इसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत में 30 नवंबर 2017 से तीन नवंबर 2018 तक 337 शौचालय निर्माण के लिए 40 लाख 44 हजार की राशि ग्राम निधि के खाते में भेजी गई थी। इस बजट में ग्राम प्रधान गुलफिसा और वीडीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से 50 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण को प्रति लाभार्थी दस हजार रुपये की दर से पांच लाख की चेक दी गई।
विज्ञापन


133 शौचालयों को प्रधान द्वारा स्वयं से निर्मित कराए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा निर्मित कराए गए शौचालय में पीले ईंटे का प्रयोग किया जा रहा है। शौचालय में टंकी एवं पुताई कोडिंग नहीं कराई गई है। 45 शौचालयों में एक ही गड्ढा बनवाया गया है। छत दो पार्ट में बनाकर रखी गई।

इससे बरसात के दिनों में पानी अंदर आएगा। इससे शौचालय का प्रयोग नहीं हो सकेगा। साथ ही पत्थर को जाम नहीं कराया गया है। प्रधान ने 20 लाख रुपये आहरित किए मगर 133 शौचालयों का निर्माण गुणवत्ता विहीन है। जांच अफसर एडीओ पंचायत रामपाल के अनुसार प्रधान गुलफिसा द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।

निकाले गए धन से 45 शौचालय के गड्ढे नहीं बनवाए गए। जल भंडारण टंकी एवं पुताई आदि कार्य नहीं हुए। 27 शौचालयों पर पिट कवर नहीं बने हैं, जो शौचालय बनवाए गए, वह घटिया किस्म के हैं। ऐसे में आहरित राशि आठ लाख नौ हजार पांच सौ अस्सी का गबन प्रधान गुलफिसा द्वारा किया जाना प्रतीत होता है। यह धन प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी इफ्तिखार के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें