फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

211 लोगों ने खर्च कर दी आवास की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मिले बजट को कई लाभार्थियों ने अन्य कामों पर खर्च कर दिया। 211 लाभार्थियों ने पहली किस्त तो हासिल कर ली, लेकिन इस किस्त से एक ईंट भी नहीं रखवाई। इसका खुलासा डूडा की तरफ से कराए गये सर्वे में हुआ है। अब इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अगर ये लोग अपना आवास नहीं बनवाते है तो अगली किस्त नहीं मिलेगी। पहली किस्त भी वापस करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शहरी प्रधानमंत्री आवास के तहत नगर पालिका व नगर पंचायतों में निवास कर रहे लोगों को लाभान्वित किया जाता है। इस योजना के तहत 28423 लोगों को पात्रता की श्रेणी में शामिल किया गया है। एक आवास को बनवाने के लिए 2.50 लाख रुपये लाभार्थी को मिलते है। प्रत्येक किस्त के बाद मकान का सर्वे कराया जाता है।
इस सर्वे में निश्चित बजट के अनुसार मकान बनने पर ही अगली किस्त दी जाती है। डूडा के मुताबिक जिले में छह नगर पालिका व 11 नगर पंचायतें है। जिसमें 211 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई थी। इस किस्त में उनको अपने मकान की नींव भरवानी थी। लेकिन यह किस्त मिलने के काफी समय बाद अभी तक इन लोगों ने एक ईंट भी नहीं रखवाई है। प्लाट खाली पड़े हुए है।
विज्ञापन

दूसरी किस्त को खर्च करने में 286 लाभार्थी लापरवाह बने हुए है। इन लोगों ने अभी तक अपने आवास की स्लेप नहीं डलवाई है। जबकि दूसरी किस्त में स्लेप पड़ जानी चाहिए। जब लाभार्थियों से बजट के बारे में जानकारी ली गई तो बोले पैसा खर्च हो गया है। सर्वे में यह बात सामने आने के बाद अब डूडा ने इन लोगों को नोटिस थमाया है। तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये है। विभाग का कहना है कि अगर यह लोग बजट आवास पर नहीं खर्च करते है तो इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
28423 लाभार्थी मिले है पात्र।
26463 लोगों को दी गई पहली किस्त।
23524 लोगों को मिल चुकी दूसरी किस्त।
19634 लोगों को दी गई तीसरा किस्त।
बजट मिलने के बाद भी नहीं बनवाए आवास
पहली किस्त मिलने के बाद कई लोगों ने आवास नहीं बनवाया है। हरगांव नगर पंचायत में 28, खैराबाद में 15, लहरपुर में 23, महमूदाबाद में 18, महोली में 38, पैतेंपुर में तीन, सिधौली में 32, सीतापुर में 48 व तंबौर में छह लोग शामिल है। इसी तरह दूसरी किस्त मिलने के बाद भी लापरवाही बरती गई है। जिसमें बिसवां में नौ, हरगांव में 47, खैराबाद में 13, लहरपुर में 42, महमूदाबाद में 18, महोली में 48, मिश्रिख में दो, पैतेंपुर में सात, सिधौली में 28, सीतापुर में 42 व तंबौर में 30 लोग शामिल है।
शहरी आवास योजना के तहत जिन लोगों ने किस्त मिलने के बाद आवास नहीं बनवाया है। उनको नोटिस दिया गया है। सभी लोग जल्द अपना आवास बनवालें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- पियूष मिश्रा, सिविल इंजीनियर, डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें