फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में जब्त की गई 30 किलो पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पॉलिथीन के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान जारी रहा। इस दौरान नगर निकायों से करीब 30 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की है।
विज्ञापन


शहर में ईओ निहाल चंद की अगुवाई में अभियान चलाया गया। ईओ ने बताया कि हसन अली चौराहा से जेल रोड होते हुए पुलिस लाइन व बस स्टॉप तक छापेमारी हुई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानों को चेक किया गया। यहां से करीब 10 किलो पॉलीथिन जब्त की गई।

इसी प्रकार लहरपुर में उप जिला अधिकारी पूर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। गुरखेत बाजार, मजाशाह चौराहा, शहर बाजार, खत्रीयाना चौराहा बेहटी आदि जगहों पर अभियान चला। लेकिन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन नहीं मिली।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि हम लोगों ने कागज के लिफाफों में सामान बेचना शुरु कर दिया हैं। इसी प्रकार अन्य नगर निकायों में अभियान चला। सिटी मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय ने पॉलीथिन के खिलाफ रोजाना अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें