फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोली, पुलिस ने झूठा किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां बोलीं, झूठ बोल रही पुलिस, सीएम से करेंगे शिकायत
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी पहुंची व्यापारी के घर

सीतापुर। दिवंगत दाल व्यापारी सुनील जायसवाल की बेटियों ने भी पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। बेटियों का कहना है कि पुलिस ने जो वर्क आउट किया है, वह पूरी तरह से झूठा है। इस मसले को लेकर ऋचा व सोनम 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी।
छह जून को शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी दाल व्यवसायी सुनील, उनकी पत्नी व पुत्र की बदमाशों ने लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी शरीफ को गिरफ्तार ट्रिपल मर्डर व लूटकांड का खुलासा कर दिया। बेटियों के मुताबिक पुलिस ने शरीफ के तीन पते बताए हैं। पहला पता, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर। दूसरा शहर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गा पुरवा व तीसरा पता रामकोट का कांशीराम कॉलोनी। दोनों पुत्रियों का कहना है कि पुलिस ने यह झूठा खुलासा किया है। इस मामले को लेकर वे 25 जून को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगी। बेटियों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने उनसे वादा किया है कि वे 25 जून को मुख्यमंत्री सेमुलाकात कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बेटियों से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सुनील जायसवाल के घर गईं। यहां पर कैबिनेट मंत्री ने करीब आधा घंटा तक रुक्रीं। इस दौरान बेटियों ने ट्रिपल मर्डर के खुलासे पर सवालिया निशान लगाए और मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें