फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैरकर नाला पार कर रहे दो बालकों की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही गांव मल्लापुर के रहने वाले थे दोनों
विज्ञापन

तंबौर (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की शाम तैरकर नाला पार कर रहे दो बालक गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एक ही गांव के दो बालकों की अचानक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई है।

स्थानीय थानाक्षेत्र के मल्लापुर गांव में रहने वाले मो. आसिफ (11) पुत्र स्व. इकराम और दिलशाद (12) पुत्र यासीन गुरुवार की शाम घास लेने गांव के बाहर बह रहे नाले के उस पार गए थे। शाम करीब 7 बजे वापस आते समय दोनों बालक तैरकर नाला पार कर रहे थे, इसी बीच गहरे पानी में चने जाने से वह डूब गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। मगर तक तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एक साथ दो बालकों के मौत की खबर से गांव में हाहाकार मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की शाम हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना कमलापुर क्षेत्र के रूढ़ा में रहने वाला शैलेन्द्र मिश्रा उर्फ कप्तान (38) पुत्र रामचन्द्र मिश्रा गुरुवार की शाम करीब सात बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


खैराबाद थाना इलाके में हाईवे पर नघईपुरवा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शैलेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें