फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इंटरमीडिएट के 1809 विद्यार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Thu, 13 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 146 केंद्रों पर बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई। 1809 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। आखिरी दिन इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस प्रश्रपत्र में 39,164 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 37,355 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 1809 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में 47,311 विद्यार्थी व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 41,732 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। हाईस्कूल में 2918 व इंटरमीडिएट में 1837 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। छह सचल दलों ने परीक्षा का निरीक्षण किया। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। 19 मार्च से शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें