सीतापुर। होली पर सूचनाओं के आदान-प्रदान व तत्काल सहायता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05862-245753 और टोल फ्री नंबर 1077 है। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के सहायक के रूप में जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल की तैनाती की गई है। इनका मोबाइल नंबर 9559738229 है। वह कर्मचारियों की उपस्थिति व उन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे।