वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
महमूदाबाद। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गदरापुर निवासी कमलेश की पत्नी कमलादेवी (35) अपने रिश्तेदार बनियन पुरवा निवासी संतोष (18) के साथ बाइक से महमूदाबाद आ रही थीं। बाबा बाग के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।