फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदे जाएंगे 16 हजार डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र में जल्द सड़कें बनेंगी। जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण होगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 हजार डस्टबिन खरीदे जाएंगे। मार्ग प्रकाश व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर प्रसाधन बनेंगे। नगर में तालाब संवारे जाएंगे।
विज्ञापन

एक मैरिज हाल का भी निर्माण होगा। शनिवार को पालिका सदन में ये सब विकास कार्य मंजूर हो गए हैं। पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जासमीर अंसारी ने की। बैठक में तय हुआ कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घर में दो डस्टबिन देने के लिए 16 हजार डस्टबिन खरीदे जाएंगे।
बैठक में छूटे हुए सभी आवासीय मकानों पर टैक्स लगाने के लिए बोर्ड में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। नगर में चार करोड़ 16 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। 14वें वित्त मद में दो करोड़ 4 लाख से विकास कार्य होंगे। बैठक में पालिका परिषद के सामने बने सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

नहर कॉलोनी के पास हरगांव बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो शौचालय बनेंगे। मोहल्ला बेहटी में तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। ठठेरी टोला, शाहकुलीपुर, बहलोलपुर पालिका की रिक्त पड़ी भूमि पर कम्युनिटी सेंटर मैरिज हाल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस पर 15 करोड़ बजट खर्च होगा।
पालिका अध्यक्ष ने ईओ को डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। कार्यालय की साज सज्जा को एवं नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी। मोहल्ला काजी टोला, बागवानी टोला, ठठेरी टोला, व कटरा में कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें