फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले आंदोलनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर का खुलासा न हुआ तो व्यापारी करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

डीएम से मिलकर घटना के राजफाश की लगाई गुहार
सोमवार तक करेंगे खुलासे का इंतजार
सीतापुर। ट्रिपल मर्डर के राजफाश की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे संगठनों के नेताओं ने शनिवार को डीएम डॉ. सारिका मोहन से मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने व्यापारियों से घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। जबकि व्यापारियों ने सोमवार तक खुलासा न होने पर फिर से आंदोलन की बात कही। आदर्श व्यापार मंडल के संरक्षक विश्ववीर गुप्ता, महामंत्री सुशील अग्रवाल एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भगवती गुप्ता, दिनेश जायसवाल, अनिल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर व्यापारी नेताओं ने डीएम सारिका मोहन से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि 6 जून की रात दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी कामिनी तथा पुत्र ऋतिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने लूटपाट भी की थी। इस वारदात को 12 दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस अभी तक न तो बदमाशों को पकड़ पाई है और न ही घटना का खुलासा हो सका है। व्यापारियों ने इस घटना के जल्द खुलासे की मांग की। इस पर डीएम ने बताया कि इस घटना का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा। किसी भी दबाव में निर्दोष व्यक्ति को फंसाया नहीं जाएगा। वहीं व्यापारी नेताओं ने कहा कि यदि सोमवार तक खुलासा नहीं होता है तो सभी संगठनों के व्यापारी एक बार फिर से डीएम से मिलेंगे और आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर पवन अग्रवाल, जीवेश सहानी, जय गुरूनानी आदि व्यापारी मौजूद थे। व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात करने के बाद लालबाग चौराहे पर चल रहे क्रमिक अनशन को भी समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
बेनतीजा रहा क्रमिक अनशन
ट्रिपल मर्डर मामले के खुलासे के लिए व्यापारी संगठनों ने बुधवार को हुंकार भरी थी। इस दौरान दिवंगत व्यापारी सुनील जायसवाल की पुत्री सोनम जायसवाल व रिचा जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने लालबाग चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया था। इस दौरान व्यापारी नेताओं के द्वारा यह कहा गया था कि जब पुलिस ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा नहीं करेगी। तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। जिले के लोगों को उम्मीद थी, कि गांधीवादी विचारधारा पर चल रहा अनशन कुछ न कुछ असर दिखाएगा। बावजूद इसके अनशन पूरे तीन दिन ही चल सका और शनिवार को यह अनशन समाप्त कर दिया गया। अभी तक ट्रिपल मर्डर मामले में कोई राजफाश नहीं हो सका, बावजूद उसके अनशन का समाप्त हो गया। इस पूरे प्रकरण का देख लोग कहने भी लगे हैं कि क्रमिक अनशन पूरी तरह से बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें