फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी में गिरे 15 पोल

विज्ञापन
सीतापुर में बिजवार के पास आंधी-पानी में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइन को सही करता विद्युत कर्मी। - - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को आई आंधी और बारिश ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी है। जिले के करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। पॉवर कॉर्पोरेशन ने मरम्मत करके शहर की आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराई, जबकि तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक दिन पहले रविवार को दोपहर बाद आई आंधी ने विद्युत आपूर्ति को तगड़ा झटका दिया। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ तारों पर गिर गए तो कहीं टहनी तारों के ऊपर लटक गई। कई जगह विद्युत पोल भी पानी में गिर गए। इसकी वजह से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
बीती रात कांशीराम कॉलोनी में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। रामकोट संवाद के अनुसार 33 केवी उपकेंद्र रामकोट की मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से यहां की आपूर्ति बंद कर दी गई। पॉवर हाउस के जुड़े जैतीखेड़ा, अर्थाना, इंदरौली, परसदा फीडरों की लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। परसदा फीडर में भी तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तंबौर संवाद के अनुसार इलाके के करीब 50 गांवों में आपूर्ति बंद कर दी गई। यहां पर 26 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लहरपुर मार्ग पर सुमली व मतुआ के बीच कहीं पर फॉल्ट आ गई है। अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता अनिल सोनकर ने बताया कि लाइन की फॉल्ट को तलाशा जा रहा है। जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू करवाई जाएगी।
इसी तरह रामपुर मथुरा इलाके के 20 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति गुल है। यहां पर भी 24 घंटे बीत जाने के बाद आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। रेउसा, लहरपुर, बिसवां, सिधौली आदि इलाकों के तमाम गांवों में बिजली गुल है। महोली देहात पावर हाउस से रिछाही होते हुए हेमपुर गांव को पहुंची लाइन में भी खराबी आई है, इससे हेमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं आई है।
लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज होकर बंद हो गए हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल चार्ज करने में भी समस्या आ रही है। लंबे समय से कटौती होने से घरों में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं।
चल रही है मरम्मत
आंधी पानी की वजह से पूरे जिले की आपूर्ति बिगड़ गई है। कई जगहों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ जगहों पर मरम्मत का काम चल रहा है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- अनिल श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता प्रथम, विद्युत वितरण मंडल प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें