फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम राजस्व समेत 131 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार शुक्रवार को और तेज हो गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित 131 लोग संक्रमित हुए हैं। एडीएम को उनके सरकारी आवास पर ही होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 540 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी को बुखार सहित अन्य समस्याएं प्रतीत हुईं। इस पर उन्होंने कोविड की जांच कराई। लखनऊ से आई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित मिले हैं। एडीएम के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम फौरन उनके आवास पर पहुंची। नगरपालिका ने आवास के बाहर सैनिटाइजेशन करवाया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि एडीएम को सरकारी आवास पर ही होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके परिवारीजनों की जांच करवाई जा रही है। इसके अलावा जिले में अन्य 130 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 से 20 वर्ष आयु वर्ग के 17 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 21 से 55 आयु वर्ग के बीच सर्वाधिक 95 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। 55 साल से अधिक उम्र के 19 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 540 हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम गुरुवार तक प्रशासनिक सभी बैठकों में प्रतिभाग कर रहे थे। साथ ही चुनाव की तैयारियों में भी जुटे हुए थे। जब एडीएम की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तो अन्य अफसरों व उनके मातहतों के होश उड़ गए क्योंकि वे बराबर एडीएम से मिलकर दिशा-निर्देश ले रहे थे। ऐसे में इन लोगों को भी संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। इस पर कई अफसरों ने एहतियाती तौर पर सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।
जिले में जब कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो मरीज सीतापुर के बजाए लखनऊ में भर्ती हो रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 16 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं जबकि 437 होम आइसोलेट हैं। 87 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। जिले में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी का होम आइसोलेशन में ही इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए सावधानी की बहुत आवश्यकता है। हल्के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपनी जांच करवाएं। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाएं लेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें