फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के चलते दो मोहल्लों की बती गुल, पांच हजार आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्या से जूझे लोग, रोटी गोदाम फीडर की मरम्मत के चलते रहा बिजली संकट
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के रोटी गोदाम व ब्रम्हपुरी इलाके में मंगलवार को करीब 10 घंटे बिजली संकट रहा। पावर कॉर्पोरेशन के रोटीगोदाम पर फीडर की मरम्मत के चलते इन मोहल्लों में यह समस्या रही। पावर सप्लाई ठप होने में भीषण गर्मी में घरों व दुकानों आदि में बिजली उपकरण शोपीस बने रहे। इन्वर्टर भी दगा गए।

पेयजल की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा। इससे खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। बता दें कि शहर के रोटी गोदाम और ब्रम्हपुरी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति रोटीगोदाम विद्युत फीडर से होती है, लेकिन गर्मी के दिनों में यहां के लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने यहां के फीडर पर मरम्मत कार्य कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने बाकायदा पहले से इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी थी। साथ ही इन मोहल्लों के बाशिंदों को मरम्मत कार्य के चलते पेयजल व्यवस्थाएं पहले से कर लेने की हिदायत दे दी थी। रोटी गोदाम फीडर से शहर के रोटीगोदाम, ब्रम्हपुरी आदि मोहल्लों में सुबह करीब नौ बजे तक तो विद्युत आपूर्ति बहाल रही।

उसके बाद यहां की सप्लाई बंद कर दी गई थी। विद्युत बाधित ठप करने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के इंजीनियरों ने रोटीगोदाम फीडर पर मरम्मत कार्य चालू किया। यह कार्य शाम तक चलता रहा। यहां पर करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति की बहाली हो सकी।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कारण इर्न्वटर भी दगा दे गए। जिस कारण इन मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए। दिनभर पंखे व कूलर आदि बंद रहने से खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों का बुरा हाल था। कई लोग तो घर से बाहर निकलकर बैठे नजर आए।

गर्मी में बेहाल रहे लोग
करीब 10 घंटे रोटीगोदाम इलाके की आपूर्ति गुल रही। इसकी वजह से सबसे अधिक दिक्कत व्यापारियों व बाशिंदों को हुई। लंबी कटौती होने से वह गर्मी में बेहाल रहे। पानी का इंतजाम तो पहले से कर लिया था। लेकिन अवधि अधिक होने से यह समाप्त हो गया।

वहीं घरों की टंकी में भरा पानी तेज धूप में गर्म हो गया। जब सबमर्सिबल नहीं चला तो लोगों को ठंडे पानी की किल्लत हुई। इसकी वजह से बाशिंदे दिनभर परेशान रहे। शाम को आपूर्ति बहाल होने पर ही उनको राहत मिली।
विज्ञापन


आज भी चार घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
रोटी गोदाम फीडर की मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। देर शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अभी पूरा काम नहीं हुआ है बुधवार को भी दोपहर 12 से अपराह्न 4 बजेे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
-रवि कुमार, एसडीओ, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें