फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के ग्रास फार्म पर चुनावी गणित साधेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारियां तेज, ढाई लाख से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद
विज्ञापन

सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 गुणा 60 फीट के मंच से चुनावी गणित भाजपा के माफिक करने को जिले में जनसभा करेंगे। इसके लिए शहर के मिलिट्री ग्रास फार्म में मंच तैयार किया जा रहा है। एसपीजी टीम बुधवार को यहां पहुंचकर रैली स्थल अपने कब्जे में लेगी। प्रधानमंत्री का काफिला तीन उड़नखटोलों से आएगा। लिहाजा, रैली स्थल पर मंच के करीब तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

शहर के मिलिट्री ग्रास फार्म में 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा होनी है। कार्यक्रम फाइनल होते ही रैली स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जेसीबी से ग्रास फार्म बराबर कर साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। मंच, सुरक्षा घेरा, बैरीकेटिंग व पार्किंग इत्यादि मानक के अनुसार बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मंच 40 गुणा 60 फीट का रहेगा। हालांकि मंच के आकार में एसपीजी व केंद्र सरकार की टीम के निरीक्षण के बाद फेरबदल किया जा सकता है। एसपीजी बुधवार को रैली स्थल अपने कब्जे में लेगी। इसके बाद मंच, किचन, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी की देखरेख में चाक चौबंद की जाएगी।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह मंगलवार को तैयारी स्थल पर डटे रहे। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीट सीतापुर, धौरहरा व लखीमपुर खीरी से करीब ढाई लाख से अधिक लोग जनसभा में जुटेंगे। जनसभा में लोगों को लाने के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र सरकार के वित्त राज्यमंत्री शिव प्रकाश शुक्ल भी आ रहे हैं।

भाजपा के दो हजार वॉलंटियर्स संभालेंगे मोर्चा
प्रधानमंत्री की जनसभा में भाजपा के दो हजार वॉलंटियर्स मोर्चा संभालेंगे। इसमें एक हजार वॉलंटियर्स सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को मुस्तैद रहेंगे। जबकि एक हजार वॉलंटियर्स लोगों के बैठने, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का ख्याल रखेंगे।

भाजपा के लिए शुभ है ग्रास फार्म
सीतापुर। शहर के मिलिट्री ग्रास फार्म में अब तक तीन प्रधानमंत्री जनसभा कर चुके हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी बाजपेई शामिल हैं। ग्रास फार्म पर जनसभा करने वाले नरेंद्र मोदी चौथे प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा के लिए ग्रास फार्म शुभ रहा है।

दरअसल, वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने इस मैदान पर भाजपा प्रत्याशी जनार्दन प्रसाद मिश्र के समर्थन में जनसभा की थी। चुनाव बाद केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी थी। हालांकि सीतापुर में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन प्रसाद चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी जनार्दन को बसपा के राजेश वर्मा ने चुनाव हराया था। राजेश वर्मा 1999 में पहली बार सांसद बने थे। 2014 में राजेश वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया और तीसरी बार संसद पहुंच गए। अबकी राजेश भाजपा के टिकट पर चौथी बार मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें